मोबाइल में Sanchar Saathi App अनिवार्य नहीं, केंद्र सरकार ने आदेश वापस लिया, जासूसी के आरोप पर सरकार का स्पष्टीकरण

By अंकित सिंह | Dec 03, 2025

केंद्र सरकार ने बुधवार को देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में संचार साथी साइबर सुरक्षा ऐप को पहले से इंस्टॉल करने संबंधी आदेश को रद्द कर दिया। यह फैसला संसद में ऐप से जुड़ी गोपनीयता संबंधी चिंताओं पर चल रही बहस के बीच आया है। इससे पहले एक सरकारी आदेश में फोन निर्माताओं को अपने डिवाइस में संचार साथी ऐप को पहले से इंस्टॉल करने और पुराने फोन को अपडेट करने का आदेश दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Sanchar Saathi ऐप का रविशंकर प्रसाद ने किया बचाव: सुरक्षा कवच है, विपक्ष बेवजह मचा रहा हंगामा

बयान के अनुसार कि सिर्फ पिछले एक दिन में, छह लाख नागरिकों ने ऐप डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण कराया है। यह इसके उपयोग में 10 गुना वृद्धि है। संचार साथी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, सरकार ने मोबाइल विनिर्माताओं के लिए इसे पहले से ‘इंस्टॉल’ करना अनिवार्य नहीं करने का फैसला किया है। दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर के आदेश में, स्मार्टफोन विनिर्माताओं को सभी नए मोबाइल फोन में ऐप को पहले से लगाने और पुराने मोबाइल फोन में इसे अद्यतन करने का निर्देश दिया था। इस आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विपक्षी नेताओं ने इससे जासूसी की चिंता जताई। उनका कहना है कि यह ऐप कॉल सुन सकता है और संदेशों की निगरानी कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: तनाव और Burnout से चाहिए राहत? भारत में Sleep Tourism बन रहा है नया Wellness Mantra

खरगे की PM Modi को सीधी चुनौती- देश से झूठ बोलना बंद करें, अभी दें Womens Reservation

महिला आरक्षण पर Akhilesh Yadav ने बोला झूठ? OP Rajbhar बोले- BJP को Credit मिलने का था डर

Patna में NDA का महिला आक्रोश March, आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना