केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा, “मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस पोर्टल को अब तक 15.5 करोड़ से अधिक हिट्स प्राप्त हो चुके हैं।” उन्होंने बताया पोर्टल की सफलता को देखते हुए संचार साथी का मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया, जिसे 17 जनवरी 2025 को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया गया।