सीरिया में युद्ध अपराध के संदिग्धों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहें लेकिन लोगों को राहत की जरूरत : Germany

By Prabhasakshi News Desk | Jan 13, 2025

रियाद । जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध के दौरान अपराधों के लिए जिम्मेदार सीरियाई अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध जारी रहना चाहिए लेकिन उन्होंने पिछले महीने राष्ट्रपति बशर असद सरकार का तख्तापलट किये जाने के बाद सीरियाई आबादी को राहत प्रदान करने के लिए ‘सही दृष्टिकोण’ अपनाने का आह्वान किया। एनालेना बैरबॉक ने सऊदी अरब में आयोजित सीरिया के भविष्य पर एक सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित किया। इस सम्मेलन में यूरोपीय और पश्चिमी एशिया के शीर्ष राजनयिकों ने भाग लिया।

बैरबॉक ने भोजन, आपातकालीन आश्रयों और चिकित्सा देखभाल के लिए जर्मन सहायता में अतिरिक्त 5.12 करोड़ अमेरिकी डॉलर की घोषणा की। अमेरिका, यूरोपीय और कुछ अरब देशों ने 2011 के विद्रोह पर असद द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया और संघर्ष के युद्ध में तब्दील होने पर उन्हें और कड़ा कर दिया। प्रतिबंध न केवल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाये गये थे बल्कि देश के तेल उद्योग, अंतरराष्ट्रीय धन हस्तांतरण और असद सरकार से जुड़ी सैकड़ों संस्थाओं व लोगों पर भी लागू किये गये थे, जिससे अर्थव्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा था।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज