बिहार के जमुई में बालू माफिया ने पुलिस पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

बिहार के जमुई जिले में अवैध खनन गतिविधियों की सूचना मिलने पर पतौना-दौलतपुर घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर बालू माफिया के अज्ञात सदस्यों ने कथित तौर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया, ‘‘पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचने पर अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लगभग आठ से दस ट्रैक्टर को घेर लिया। अचानक अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर 9 से 10 राउंड गोलीबारी की... बचाव में पुलिस ने भी जवाबी गोलीबरी की, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर समेत मौके से भागने में सफल रहे।’’

बयान में कहा गया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इसमें कहा गया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। बयान में कहा गया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत