परीक्षा नकल करके पास की है... संदीप दीक्षित ने केजरीवाल की शिक्षा पर उठाए सवाल, बहस करने की दी चुनौती

By अंकित सिंह | Jan 31, 2025

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक इंजीनियर होते हुए वह ऐसी बेतुकी बातें कह रहे हैं जो 5वीं या 6वीं कक्षा का छात्र नहीं कह सकता। जैसे ही दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की लड़ाई तेज हुई, कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: Yamuna water row: अरविंद केजरीवाल, आतिशी और भगवंत मान आज जाएंगे चुनाव आयोग, जहरीले पाने के मुद्दे पर देंगे जवाब

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि उसने अपनी परीक्षा नकल करके पास की है। मैं उसे सुझाव दूंगा कि वह अपनी इंजीनियरिंग की किताबें पढ़ ले - उसे पता चल जाएगा कि वह कितना झूठ बोलता है। इसके साथ ही जंतर-मंतर पर संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खुले मंच पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चलिए इंतजार करते हैं, अभी समय है, हमने उन्हें (अरविंद केजरीवाल) करीब 2 बजे बुलाया था। ट्रैफिक जाम की वजह से हमें भी थोड़ा समय लगा, इंतजार करते हैं। देखते हैं वह आता है या नहीं। अगर वह नहीं आता है तो हम उसे सवाल भेजेंगे। देखते हैं वह क्या करता है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब