Exit Poll से हैरान हुए Sandeep Dixit, कहा-एग्जिट पोल ने आप को कमतर आंका, उसे बहुत कमजोर बताया

By रितिका कमठान | Feb 06, 2025

दिल्ली में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद सबकी निगाहें आठ फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हुई है। एग्जिट पोल आने के बाद भाजपा काफी खुश नजर आ रही है। अधिकतर एग्जिट पोल में राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की वापसी की भविष्यवाणी किए जाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि ये भविष्यवाणियां दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की सही तस्वीर पेश नहीं करतीं, क्योंकि इनमें आम आदमी पार्टी को कम करके आंका गया है।

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, "एग्जिट पोल कभी सही होते हैं तो कभी गलत भी। एग्जिट पोल दिल्ली चुनाव के नतीजों की सही तस्वीर नहीं दिखा रहे हैं।" एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत के अंतर के बारे में अलग-अलग अनुमान लगाए गए हैं। एक पोल में कहा गया है कि पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 51-60 सीटें जीत सकती है। दो पोल में आप की जीत का भी अनुमान लगाया गया है। बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल ने अपने अनुमान लगाए हैं। पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 39-49 विधानसभा सीटें, आप को 21-31 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने की संभावना है।

मैट्रिज एग्जिट पोल में भाजपा और आप के बीच कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को 35-40 सीटें और आप को 32-37 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 51-60 सीटें और आप को 10-19 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 40-44 सीटें और आप 25-29 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है। वीप्रेसिड एग्जिट पोल के अनुसार आप 46-52 सीटें, भाजपा 18-23 सीटें और कांग्रेस 0-1 सीट जीत सकती है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है