LG और दिल्ली पुलिस को संदीप दीक्षित ने लिखा पत्र, केजरीवाल-आतिशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Jan 28, 2025

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने यमुना जल पर अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं आपको केजरीवाल के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई के लिए लिख रहा हूं, जिन्होंने कल प्रेस में चौंकाने वाला और गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली की पानी की आपूर्ति 'जहरीली' हो गई है और पड़ोसी राज्य की सरकार ने दिल्ली के लोगों के खिलाफ 'नरसंहार' की योजना बनाई है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली से पार्टी उम्मीदवार, देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा सवाल यमुना नदी को लेकर है। आपने यमुना की हालत ऐसी क्यों कर दी? पिछले 10 साल से केजरीवाल जिम्मेदार हैं...मैं उनसे पूछना चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि यदि वह हरियाणा सरकार पर ऐसा आरोप लगा रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। लेकिन, कहीं न कहीं मुझे इस बात का दुख है कि 10 साल के शासनकाल में उन्होंने (आप) यमुना की सुध नहीं ली। 

इसे भी पढ़ें: जल आतंकवाद... यमुना की पानी को लेकर हरियाण पर बरसीं CM आतिशी, EC से लगाई ये गुहार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह कानूनी कार्रवाई से नहीं डरते और दिल्ली में गंदे तथा जहरीले पानी के कारण लोगों को नहीं मरने देंगे। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा पर यमुना नदी में ‘जहर’ मिलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सोमवार को एक पत्र में पुष्टि की है कि पड़ोसी राज्य से आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया नामक ‘जहर’ मिला दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल