HCL ITF W15 Kolkata: संदीप्ति सिंह राव ने श्रीवल्ली को हराकर किया बड़ा उलटफेर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 25, 2026

भारत की गैरवरीयता प्राप्त संदीप्ति सिंह राव ने बुधवार को यहां एचसीएल आईटीएफ डब्ल्यू15 कोलकाता 2026 टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीवल्ली रश्मिका भामिदिपति को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तेलंगाना की भामिदिपति ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन संदीप्ति ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 7-5, 6-2 से जीतकर उलटफेर किया। क्वालीफायर खिलाड़ियों के लिए भी बुधवार का दिन अच्छा रहा।

आठ क्वालीफायर में से चार ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इनमें जापान की सुजाना ओगावा, भारत की डेनिका फर्नांडो और अरुणकुमार लक्ष्मी प्रभा तथा नीदरलैंड की फ्लोरेंटाइन डेकर शामिल हैं। लक्ष्मी प्रभा ने वाइल्ड कार्ड धारक आकांक्षा घोष को 7-5, 6-0 से हराया।

शीर्ष चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने भी बिना कोई सेट गंवाए अगले दौर में प्रवेश किया। इनमें इंडोनेशिया की प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो, एकातेरिना याशिना, थाईलैंड की कमोनवान योदपेच और मारिया पंक्रातोवा शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

USTR ने भारतीय सामानों पर 17 फीसदी Tariff लगाने की सिफारिश की

Kashi Tamil Sangamam 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से, जानिए इस बार क्या होगी थीम

Sheikh Hasina की वापसी से पहले Bangladesh में तनाव, सात जिलों में BGB की 108 प्लाटून तैनात

Pakistani Netflix Series पर भारत में रोक की मांग का अहसान इकबाल ने किया विरोध