Bengal जैसी घटना को रोकने के किए संघ ने तैयार किया 5 फ्रंट प्लान, RSS की समन्वय बैठक के बाद बोले सुनील आंबेकर

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवर संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज यानी 2 सितंबर को खत्म हो रही है। इसका आयोजन केरल के पालक्काड शहर में 31 अगस्त से शुरू हुआ था। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने कहा कि बंगाल में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर भी तीन दिवसीय बैठक में चर्चा हुई। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विभिन्न संगठनों ने अपनी आवाज बुलंद की  है। प्रचार प्रमुख आंबेडकर ने कहा कि क्यों ऐसी घटनाओं हो रही हैं? सरकारी मशीनरी के रोल और एक्शन को लेकर चर्चा हुई। तमाम पहलुओं पर बात करने के बाद हमने पांच मोर्चे के तहत इस मुद्दे को हैंडल करने की रणनीति बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: Nadda ने हेमा कमेटी की रिपोर्ट और वायनाड भूस्खलन को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा

1.) कानूनी रूप से हम इस मुद्दे को कैसे हल कर सकते हैं

2.) समाज में हम जागरूकता कैसे पैदा कर सकते हैं

3.) परिवार संस्कार- क्या हर परिवार में ऐसा माहौल हो सकता है, जिससे समाज में इस तरह की शर्मनात घटना न हो। 

4.) औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा

5.) आत्मरक्षा

इसके अलावा मीडिया की तरफ से प्रसारित हो रहे कंटेट चाहे वो ओटीटी, इंटरनेट, हो या टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित होने वाली साम्रगी। कई घटनाओं में हमने देखा है कि इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया या विभिन्न प्लेटफॉर्म पर घंटों देखने के बाद इस तरह तकी घटना हो रहा है। सुनील आंबेडकर ने बताया कि पिछले एक साल में संघ की ओर से महिला सम्मेलन सभी राज्यों और जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ। इसमें 472 महिला सम्मेलन हुआ। पश्चिमी फेमिनिज्म पर चर्चा सभी जगह होती है मगर भारतीय चिंतन का आभाव रहा है। इन बैठकों में इसकी चर्चा ही गई। 

प्रमुख खबरें

Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए

राधे-राधे अभिवादन पर Lucknow में BJP और SP के बीच पोस्टर वॉर तेज

EU का Russia पर नया शिकंजा: 60 और बैंकों को स्विफ्ट से बाहर करने की तैयारी

उत्तराखंड High Court से कांग्रेस MLA Harish Dhami को राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक