लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने की संघ की रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कथित ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के खिलाफ वृहद जन जागरण अभियान तेजी से आगे बढ़ाने और नयी पीढ़ी में अपनी विचारधारा के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में नयी पीढ़ी में भी संघ के विचार एवं संस्कार के प्रचार के लिए पूरी सक्रियता से काम करने का फैसला किया गया। दुबे ने बताया कि संघ समाज के हर क्षेत्र में अपनी व्यापक उपस्थिति एवं गतिविधियां बढ़ाने का कार्य सक्रिय रूप से करेगा। उन्होंने बताया कि बैठकों में हिंदू समाज के हित की दृष्टि से अवध प्रांत में संभावनाओं को खोजने एवं उनके क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। दुबे ने कहा कि संघ समाज के वंचित लोगों को अधिकार एवं सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और उसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है| उन्होंने बताया कि बैठकों में अवध प्रांत में संघ कार्य के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

बीकानेर हाउस विवाद पर BJP का पलटवार, कहा- अब रेहान वाड्रा को लॉन्च करने में जुटी Congress

त्रिपुरा युवक नस्ली दुर्व्यवहार: Pradyot Debbarma ने की आरोपी YouTuber को राज्य लाने की मांग

Maharashtra विधान परिषद की 5 सीटों पर मतदान, Mahayuti और MVA में कड़ा मुकाबला

भारत की कीमत पर नहीं...आते ही अमेरिका के विदेश मंत्री ने जो कहा, पाकिस्तान को हिला डाला