मेघालय के नये मंत्रिमंडल में NPP के आठ मंत्री होंगे: Sangma

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली मेघालय की अगली सरकार में उनकी पार्टी के आठ मंत्री होंगे, जबकि सहयोगियों को चार मंत्री पद मिलेंगे। निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि एनपीपी की सहयोगी यूडीपी के दो मंत्री होंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) को एक-एक मंत्री पद मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच कैबिनेट सीटों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। संगमा ने कहा, ‘‘12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से आठ मंत्री एनपीपी से होंगे, जबकि दो मंत्री पद यूडीपी को और एक-एक एचएसपीडीपी और भाजपा को मिलेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा सहयोगी दलों से आगे विचार-विमर्श के बाद की जाएगी। मेघालय विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सोमवार को अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) टिमोथी डी. शिरा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल