संगरूर उपचुनाव: शिअद (ए) उम्मीदवार सिमरनजीत मान की आप नेता गुरमेल सिंह पर बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के मौजूदा रुझान के अनुसार, संगरूर लोकसभा सीट से शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (आप) के गुरमेल सिंह से 4,500 से अधिक मतों से आगे हैं। संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। दोपहर तक के रुझानों के मुताबिक, मान को अब तक 2,31,985 वोट मिले हैं, जबकि आप के गुरमेल सिंह को 2,27,394 वोट मिले हैं।

मान, जो अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, ने 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में संगरूर सीट से जीत दर्ज की थी। इस साल मार्च में राज्य विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव उसका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है। सत्तारूढ़ आप के लिए उपचुनाव को अपना गढ़ बचाए रखने के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिअद विधानसभा चुनावों में हार के बाद जीत दर्ज करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से घर लौटे

आप ने 38 वर्षीय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है, जो पार्टी के संगरूर जिले के प्रभारी हैं, जबकि कांग्रेस ने धुरी के पूर्व विधायक गोल्डी पर भरोसा जताया है, वहीं भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो चार जून को पार्टी में शामिल हुए थे।

संगरूर संसदीय क्षेत्र को आम आदमी पार्टी (आप) का गढ़ माना जाता है, जिसने 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों - लहरा, दिर्बा, बरनाला, सुनाम, भदौर, महल कलां, मलेरकोटला, धुरी और संगरूर में जीत हासिल की थी। भगवंत मान ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखदेव सिंह ढींडसा को 2.11 लाख मतों के अंतर से हराकर संगरूर सीट जीती थी। मान ने फिर से संगरूर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी के केवल ढिल्लों को हराकर 1.10 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

India के लिए Water Bomb बना रहे Xi Jinping को चीनी वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, प्रकृति से छेड़छाड़ बहुत भारी पड़ेगी

Donald Trump की हत्या की ईरानी साजिश! Israel ने America को दिया खुफिया Input

ट्रंप ने बम दाग कर दहलाया, ईरान ने मिसाइलों से कोहराम मचाया, 2 दिन, 170 हमलें और कई मौतें

Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म रहमत, गोल्डन लेपर्ड पर नजर