सानिया मिर्जा ने अपने संन्यास पर कहा, बहुत जल्द घोषणा कर दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

मेलबर्न। सानिया मिर्जा ने हाल में घोषणा की थी कि 2022 उनका आखिरी सत्र होगा, लेकिन अब इस भारतीय टेनिस स्टार ने कहा है कि उन्होंने बहुत जल्द घोषणा कर दी और उन्हें इस पर ‘पछतावा’ है क्योंकि उनसे हर समय इसी के बारे में पूछा जा रहा था। सानिया का मिश्रित युगल में हार के साथ ही आस्ट्रेलियाई ओपन में भी सफर समाप्त हो गया। सानिया से पूछा गया कि यह उनका आखिरी सत्र होगा तो क्या इससे टेनिस और टूर के प्रति उनका नजरिया बदल गया है, उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं प्रत्येक मैच में इस बारे में नहीं सोच रही थी। सच में मुझे लगता है कि मैंने बहुत जल्दी घोषणा कर दी और मुझे इस पर पछतावा हो रहा है क्योंकि अब मुझसे केवल इसी बारे में पूछा जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: विराट कोहली आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे, रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर

मैं अपना शत प्रतिशत देती हूं। कभी-कभी यह काम करता है, कभी-कभी ऐसा नहीं होता है लेकिन मैं साल में आगे भी अपना शत प्रतिशत देना चाहती हूं और मैं यह नहीं सोचना चाहती कि साल के आखिर में क्या होने वाला है।’’ सानिया ने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनायी थी। उन्हें जेमी फोरलिस और जैसन कुबलर की स्थानीय जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बारे में सानिया ने कहा, ‘‘ऐसा होता है, कभी आपका दिन नहीं होता है जब ग्रैंडस्लैम में ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होता है।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत