Sania Mirza ने शेयर किया इफ्तार करते हुए वीडियो, नदारद दिखे पति शोएब मलिक, फिर तलाक को लेकर शुरू हुई चर्चा

By रितिका कमठान | Apr 07, 2023

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों रमजान के महीने में रोजे रख रही है। वो अपने बेटे और परिवार के साथ रोजा रखती हैं। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो इफ्तार करती नजर आ रही है। इस वीडियो में उनके पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की चर्चा होने लगी है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते दिख रहे है। यूजर्स का कहना है कि ये तो पक्का है कि दोनों अब साथ नहीं है। एक अन्य यूजर ने पूछा कि शोएब भाई कहां है। बता दें कि बीते कई महीनों से सानिया के वीडियो और फोटोज अकेले ही आ रहे है। वो कई दिनों से अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में अकेले ही रह रही है जबकि उनके पति शोएब पाकिस्तान में रहते है।

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दोनों ही पिछले लंबे समय से अकेले रह रहे है। दोनों को काफी अर्से से साथ में भी नहीं देखा गया है जिस वजह से तलाक की अटकलें भी तेज हो गई है। वहीं रमजान के शुरू होने से पहले सानिया मिर्जा मदीना पहुंची थी। यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ उमराह करना गई थी मगर इसमें उनके पति शोएब शामिल नहीं थे।  

प्रमुख खबरें

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त

Delhi Excise Policy: HC ने Kejriwal, Sisodia को CBI की नई दलीलों पर दिया 4 हफ्ते का समय

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!