By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022
मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को घोषणा की कि 2022 उनका अंतिम सत्र होगा क्योंकि उनका शरीर ‘थक रहा’ है औरउनके अंदर प्रत्येक दिन के दबाव के लिये ऊर्जा और प्रेरणा अब पहले जैसी नहीं है। सानिया (35 वर्ष) ने मार्च 2019 में बेटे के जन्म के बाद टेनिस में वापसी की थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी उनकी प्रगति के आड़े आ गयी। सानिया ने अपनी जोड़ीदार नादिया किचनोक के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला युगल के पहले दौर में हारने के बाद संन्यास की यह घोषणा की।