रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कोच संजय बांगड़ बोले, विराट कोहली खराब दौर से जल्द बाहर निकल आएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

पुणे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने फिर से कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही उस बुरे दौर से बाहर निकल आएंगे जिससे वह अभी गुजर रहे हैं तथा टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मैच जीतने में मदद करेंगे। कोहली ने अपनी पिछली पांच पारियों में नौ, शून्य, शून्य, 12 और एक रन बनाये हैं। उनके आउट होने के तरीके से लगता है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: कराची विश्वविद्यालय परिसर में विस्फोट, तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत

बांगड़ ने कोहली के साथ राष्ट्रीय टीम में भी काम किया है जब वह बल्लेबाजी कोच थे। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बांगड़ ने हालांकि स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम की फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा है कि अधिकतर टीम के लिये नयी गेंद का सामना करना चुनौती है। जब भी हम शुरू में विकेट गंवाते हैं तो हमारे लगातार कई विकेट गिर जाते हैं। इस कारण अभी हम मैच हार रहे हैं।’’ आरसीबी ने इस सत्र में अब तक पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। वह अभी अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup Final: श्रीलंका से भिड़ेगी भारतीय टीम, नजरें 8वें खिताब पर

यूपी में EWS सर्टिफिकेट और ज़मीन का बंटवारा ऑनलाइन हुआ; खतौनी रिकॉर्ड्स को आसान बनाया गया

US Ambassador Sergio Gor ने मणिपुर की Loktak Lake में किया नौका विहार

BRICS देशों ने IMF और World Bank में विकासशील देशों की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की