मुंबई एयरपोर्ट पर सेल्फी क्लिक करने की कोशिश कर रहे फैन को संजय दत्त ने धक्का दिया, लोग बोले- इतना एटिट्यूड?

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2023

संजय दत्त बॉलीवुड के ऐसे एक्टर है जो अपने स्वैग के लिए जानें जाते हैं। उनका स्टाइल उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद है इस लिए एक लंबी भीड़ संजय दत्त को पंसद करती हैं। इसके अलावा संजय अपनी एक्टिंग से भी लोगों को प्रभावित करते हैं। काफी समय से संजय दत्त मुंबई में नहीं थे। अभिनेता संजय दत्त मुंबई लौट आए और तुरंत ही एक विवाद में फंस गए। ऑल-ब्लैक पठान सूट पहने, अभिनेता को मुंबई हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया और उन्होंने लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित किया। हालांकि संजय जल्दबाजी में दिखे और प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने के मूड में नहीं थे।

 

इसे भी पढ़ें: Ileana D'Cruz ने किया अपने बच्चे के पिता का खुलासा, मिस्ट्री मैन के साथ शेयर की तस्वीर

 

सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करते हुए व्यक्ति को संजय दत्त के साथ चलते देखा गया। अभिनेता ने उसका हाथ हटा लिया और चलना जारी रखा। एक अन्य प्रशंसक ने भी एक क्लिक के लिए प्रयास किया लेकिन संजय दत्त ने उसे भी हटा दिया। फैन्स के साथ संजय दत्त के इस बर्ताव पर ऑनलाइन खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "सर फैन को धक्का दे रहे है," जबकि दूसरे ने लिखा, "बापरे इतना घमांड।" कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उस व्यक्ति ने सेल्फी क्लिक करने से पहले अभिनेता से अनुमति नहीं ली थी।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर