संजय दत्त का दर्द! नाक से निकल रहा था खून, ड्रग्स की लत ने मेरी मरने वाली हालत कर दी थी

By रेनू तिवारी | Apr 14, 2020

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी में जो उतार चढ़ाव आये उसके बारे में मीडिया में बहुत कुछ छपा। इनकी जिंदगी की कहानी किसी से छुपी हुई नहीं हैं। शुरू से लेकर अभी तक संजू दादा की जिंदगी एक फिल्म की तरह रही। शायद यहीं कारण था जिसके लिए निर्देशक निर्माता राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बड़े पर्दे पर सबसे सामने दिखाया। हिरानी ने 2018 में संजय दत्त की जिंदगी को लेकर फिल्म बनाई थी जिसका नाम संजू था। फिल्म में संजय दत्त का किरदार बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने निभाया था।

इसे भी पढ़ें: बेटों की वापसी को लेकर एक्ट्रेस राखी का रो-रो कर बुरा हाल, फिर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

फिल्म में दिखाया गया था कि संजय दत्त को कैसे ड्रग्स की लत लग गई थी। संजय को ड्रग्स की लत वाली बात बिलकुल सही थी। लंबे समय बाद ड्रग्स वाली बात को लेकर संजय दत्त ने कुछ अपनी जिंदगी के खुलासे किए हैं। संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा जिसमें बाबा एक स्कूल में बच्चों को नशे से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि संजू बाबा अपनी जिंदगी की ड्रग्स की लत का किस्सा भी बच्चों के साथ साझा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: थम नहीं रहा कोरोना का कहर, भारत में 1463 नए मामले, अब तक 353 लोगों की मौत

वीडियो में संजय कहते है कि एक सुबह जब मैं सोकर उठा तो मैने अपने घर के नौकर से कहा मुझे कुछ खाने के लिए दे दो। उस समय तक मेरी मां का स्वर्गवास हो चुका था। नौकर ने कहा आप उठ गये आपने दो दिन से कुछ नहीं खाया बस सोते रहे। ये सुन कर मैं किसी तरह उठा और बाथरूम गया, जब मैंने अपना चेहरा शीशे में देखा तो मेरी नाक से खून निकल रहा था और मैं मरने की हालत में था। ये देखकर मैं बहुत डर गया था। मैं तुरंत अपने पिता के पास गया और घबराकर कहा कि मुझे मदद की जरूरत है। मुझे ड्रग्स की आदत हो गई है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पिता ने मुझे समझा और मुझे दो अमेरिका लेकर आ गये। वहां मैं दो साल रहा। कई बार ऐसा लगा कि एक बार फिर ट्राई करूं लेकिन नहीं किया। नशे की लत बहुत ही गंदी बीमारी है।

View this post on Instagram

Here is #sanjaydutt taking about his drugs addiction and how his dad got him out of it. When a drug peddler again approached him again, it was his one second decision which changed his life #Throwback #drugsaddiction #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दो साल बाद मैं वापस भारत आया मेरी नशे की लत थोड़ी कंट्रोल हो चुकी थी। मैं घर आया तो जो मुझे ड्रग्स बेचता था वो मेरे पास आया और ड्रग्स का पैकट देकर बोला ये ले फ्री में रख ले। मैंने सोचा की मैं ये पैकेट लूं या नहीं। उस एक मिनट में मैंने ये सोचा की मैं पैकेट नहीं लूंगा और पिता से वादा किया की अब ड्रग्स कभी नहीं लूंगा।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra