संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को दो पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

संजय लीला भंसाली की श्रृंखला ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘एशिया कंटेंट अवार्ड्स’ और ‘ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स’ के लिए नामांकित किया गया हैं।

‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को ‘एशिया कंटेंट अवार्ड्स’ और ‘ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट ओटीटी ओरिजिनल’ और ‘सकल बन’ गाने के लिए ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ के लिए नामांकित किया गया है।

इस श्रृंखला का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देश संजय लीला भंसाली ने किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘एशिया कंटेंट अवार्ड्स के लिए नामांकित होना सम्मान की बात है। मैं इसके लिए के लिए ज्यूरी और दर्शकों का आभारी हूं।’’

‘एशिया कंटेंट अवार्ड्स’ और ‘ग्लोबल ओटीटी अवार्ड्स’ 2024 समारोह छह अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान सिनेमा सेंटर के बीआईएफएफ थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी