संजय निरूपम का आरोप, सुशांत के परिवार के बारे में राउत कर रहे हैं ओछी बातें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

मुंबई। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर परोक्ष हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ‘‘ओछी बातें कर रहे हैं।’’ साथ ही, उन्होंनेभगवा पार्टी से संवेदनशीलता दिखाने को भी कहा। निरूपम ने यह भी कहा कि हर परिवार की कुछ कहानी होती है, शिवसेना वालों की भी है। उल्लेखनीय है कि राउत ने रविवार को दावा किया था कि सुशांत के अपने पिता के साथ मधुर संबंध नहीं थे। सुशांत को अपने पिता की दूसरी शादी स्वीकार्य नहीं थी। राउत ने यह टिप्पणी शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘‘रोखठोक’’ में की थी। सुशांत (34)का शव 14 जून को बांद्र स्थित उनके आवास में फंदे से लटका हुआ मिला था। राउत का नाम लिये बगैर निरूपम ने ‘सुशांत डेथ मिस्ट्री’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘शिवसेना के सांसद, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। हर परिवार की अपनी कहानी होती है। शिवसेना वालों की भी बहुत है। लेकिन सुशांत की मृत्यु एक संवेदनशील विषय है। शिवसेना को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि टुच्चापन।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल