संजय निषाद भीख न मांगें, हमारे पास आएं हम बनाएंगे मुख्यमंत्री: राजभर

By देवेंद्र प्रताप सिंह | Jun 25, 2021

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सत्ता में आने पर अलग-अलग जातियों के पांच मुख्यमंत्री और एक साल में 4 उपमुख्यमंत्री बनाने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने निषाद पार्टी से भागीदारी मोर्चे में शामिल होने का आह्वान किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास वोट नहीं है। संजय निषाद के बेटे जो वहां गए भीख मांगने गए थे। वे हमारे साथ आ जाएं तो हम दावा करते हैं कि हमारी सरकार बनी तो वह 5 साल चलेगी। 

इसे भी पढ़ें: द्वारे पर आई बारात मगर दुल्हन ने शादी से किया इनकार, हुआ पांच लाख का नुकसान, जानिए कारण 

उन्होंने कहा कि पहले साल मुख्यमंत्री निषाद पार्टी का रहेगा। दूसरे साल हम राजभर को बना देंगे, तीसरे साल पटेल को बना देंगे, चौथे साल मौर्य को बना देंगे, पांच साल में 5 मुख्यमंत्री और एक साल में चार उपमुख्यमंत्री बनाएंगे। यह भागीदारी संकल्प मोर्चा की सोच है। वहां भीख मांगने वाले लोग यहां मालिक बनके अपने समाज का भला करें। वहां क्या भीख मांग रहे हैं।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उपमुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा- सभी तटबंध सुरक्षित, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं 

संजय निषाद ने दावा किया था कि यूपी की 144 से अधिक विधानसभा की सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का है दबदबा। यही जाति भाजपा को विजय दिलाती हैं। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों में भी उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। इससे पहले संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगें रखी थी।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी