संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिकरण का लगाया आरोप, बोले- हमारे प्रधानमंत्री इसमें सबसे आगे

By अंकित सिंह | May 30, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए उन पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने और भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए सैन्य अभियान का अनुचित श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की राजनीति देश के प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर कर रहे हैं, यह ऑपरेशन हमारे सैनिकों ने किया है लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ है, हमारे प्रधानमंत्री इसमें सबसे आगे हैं, कोई भी जाकर किसी को सिंदूर की पवित्र व्यवस्था नहीं दे सकता। 

इसे भी पढ़ें: Dr APJ Abdul Kalam Biopic | डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म, 'मिसाइल मैन' का रोल करेंगे धनुष,

इससे पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के पार्टी के रुख को दोहराया था। उन्होंने कहा कि हमने मांग की थी कि एक सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए और प्रधानमंत्री इसकी अध्यक्षता करें। दो बैठकें हो चुकी हैं। यह एक औपचारिकता थी। रक्षा मंत्री ने इसकी अध्यक्षता की। इससे कुछ नहीं निकला, कोई चर्चा नहीं हुई। हमने जो सवाल पूछे, वे रचनात्मक, गंभीर और संवेदनशील तरीके से पूछे गए थे, लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। माहौल एकता और सामंजस्य का था। 10 मई को खड़गे जी और राहुल जी दोनों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता

Nepal Flood Indian Tourist Missing | नेपाल में जलप्रलय! 133 भारतीय लापता, कैलाश मानसरोवर यात्री भी फंसे, राज्यों ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Javagal Srinath बोले IPL अहम है पर खेल में गहराई के लिए Test Cricket जरूरी

Nepal Flood USGS Report | भूकंप या ग्लेशियर का फटना? USGS ने दूर किया सस्पेंस, जानिए नेपाल में 160 से ज्यादा मौतों की वैज्ञानिक वजह