सांसदों के प्रतिनिधिमंडल पर संजय राउत ने फिर उठाया सवाल, बोले- इसमें रणनीतिक स्पष्टता का अभाव

By अंकित सिंह | May 21, 2025

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को भारत द्वारा वैश्विक समुदाय तक कूटनीतिक पहुंच बनाने को केंद्र द्वारा ध्यान भटकाने और पहलगाम में हुई चूक पर कठिन सवालों का सामना करने से खुद को बचाने के लिए एक ‘प्रयोग’ और ‘ध्यान भटकाने की रणनीति’ करार दिया। इस चूक के कारण 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई थी। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुट लड़ाई के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) नेता की विवादास्पद टिप्पणी से बड़ा राजनीतिक हंगामा मचने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor की सफलता के बाद संजय राउत ने की भारतीय सेना की तारीफ

राउत ने सवालिया अंदाज में कहा कि उन देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजने की क्या ज़रूरत है जिनका भारत और पाकिस्तान के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है? लाइबेरिया, कांगो और सिएरा लियोन जैसे देशों का चयन गंभीर सवाल खड़े करता है। वह कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल का जिक्र कर रहे थे, जो बुधवार सुबह संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुआ और उसके कुछ अफ्रीकी देशों की यात्रा करने की भी संभावना है। राउत ने दावा किया कि इस कदम के पीछे का समय और इरादा बताता है कि इसमें रणनीतिक स्पष्टता का अभाव है। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प