Sanjay Raut का बड़ा आरोप, Gautam Adani को बचाने के लिए हुई India-US Trade Deal

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2026

शिवसेना के यूबीटी सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह समझौता राष्ट्रीय हित और किसानों के कल्याण से समझौता करता है। इस समझौते से भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में 18% की कमी आई है, जिससे कपड़ा, दवा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को लाभ होगा। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "पूरा विपक्ष राज्यसभा से वॉकआउट कर गया। राष्ट्रीय हित और किसानों के हित से समझौता किया गया है। मुझे लगता है कि यह व्यापार समझौता गौतम अडानी को बचाने के लिए किया गया है, और हम इसके खिलाफ सड़कों से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Ajit Pawar की मौत 'हादसा नहीं साजिश', Sanjay Raut ने Justice Loya केस से जोड़ा, CBI जांच की मांग

आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों ने एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई है जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को घटाकर 25% से 18% कर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में घोषणा की कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर अमेरिका का शुल्क घटकर 18% हो जाएगा और उन्होंने इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 14 लाख जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक धन्यवाद” दिया।

प्रमुख खबरें

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- Global Challenges के बावजूद भारत की Economy Strong

Kolkata: KMC नोटिस के बाद Abhishek Banerjee के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े