संजय राउत ने कोश्यारी को बताया बीजेपी का प्रचारक, कहा- महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा ख़त्म हो गई

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2022

शिवसेना नेता संजय राउत (उधव ठाकरे गुट से) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भाजपा के एक विनम्र सेवक और प्रचारक हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि वे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं है वे तो बीजेपी के प्रचारक हैं। जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, महाराष्ट्र में राज्यपाल की गरिमा ख़त्म हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: 'शिवाजी पुराने आदर्श, अंबेडकर और गडकरी नए', महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर मच सकता है सियासी बवाल

बता दें कि राज्यपाल भगत सिंग कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए शिवाजी को 'अतीत के युग का नायक' बता दिया था।  राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को समकालीन 'नायक' बताते हुए उन्होंने कहा, "जब हम स्कूल में थे तो शिक्षक हमसे हमारे पसंदीदा नेताओं के बारे में पूछते थे..महाराष्ट्र ऐसे बड़े नेताओं से भरा पड़ा है..शिवाजी गुजरे जमाने के हीरो बन गए हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास