संजय राउत ने का दावा, राहुल गांधी के जल्द महाराष्ट्र आने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जल्द महाराष्ट्र दौरे पर आएंगे। राउत की पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में है। राउत ने सोमवार को नयी दिल्ली में गांधी से मुलाकात की।उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं की नाश्ते पर बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में विपक्षी एकता पर जोर दिया गया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम