संजय राउत ने SC के फैसले तक महाराष्‍ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2022

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मांग उठायी है कि पार्टी के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर जब तक उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ का फैसला नहीं आ जाता तब तक महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। राउत ने एकनाथ शिंदे की सरकार के नए मंत्रिमंडल के गठन में हो रही देरी की भी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, “बारबाडोस की जनसंख्या ढाई लाख है और वहां के मंत्रिमंडल में 27 सदस्य हैं। महाराष्ट्र की 12 करोड़ आबादी को दो लोगों का मंत्रिमंडल मनमाने ढंग से चला रहा है। संविधान का मान कहां रखा गया है?” राउत ने मांग उठायी कि शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर जब तक उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ का फैसला नहीं आ जाता तब तक महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। राउत ने कहा, “संविधान का अनुच्छेद 164 (1-ए) कहता है कि राज्य के मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: नाखूनों का बदलता Color और Shape देता है सेहत का मैसेज, Diabetes और Cancer के संकेतों को पहचानें

Tata Technologies के पूर्व CEO Patrick McGoldrick ने बेचे 165 करोड़ रुपये के शेयर

Bihar Flood: CM Samrat Chaudhary का हवाई सर्वेक्षण, Ganga किनारे 13 ज़िले हाई अलर्ट पर

I-BRICS Summit 2026 में 500 से अधिक निवेशक जुटाएंगे 1000 अरब डॉलर की पूंजी