महाराष्ट्र में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे संजय राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2019

मुंबई। विपक्षी दल भाजपा के अलावा वरिष्ठ शिवसेना नेता संजय राउत ने भी सोमवार को उद्धव ठाकरे नीत सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया।  भाजपा ने कहा कि उसके नेता यहां विधान भवन में शपथग्रहण समारोह में इसलिए नहीं गए क्योंकि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार किसानों से किये वादे पूरे करने में विफल रही।  समारोह में राउत की अनुपस्थिति का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार करते हुए 26 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री शामिल किए हैं जिसमें राकांपा नेता अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।  एक भाजपा नेता ने कहा, “यह सरकार राज्य में किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। हमने भव्य समारोह में न जाने का निश्चय किया।”  एक अन्य भाजपा नेता कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में भाग लेने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता 28 नवंबर को दादर में शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए थे।  हालाँकि राउत की अनुपस्थिति नेलोगों में इसका कारण जानने की दिलचस्पी पैदा कर दी है।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट