भाजपा पर बरसे संजय राउत, कहा- मैला हो गया है महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल

By अंकित सिंह | Nov 13, 2022

जेल से बाहर आने के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत भाजपा और एकनाथ शिंदे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। एक बार फिर से उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरीके से दूषित हो गई है। अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां कई लोग एक दूसरे को हमेशा के लिए समाप्त करने पर निकले हैं। दरअसल, जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने स्तंभ ‘रोखठोक’ को फिर से लिखना शुरू किया है। अपने इसी लेख में ‘रोखठोक’ ने कहा कि नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: एनर्जेटिक हैं राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे, संजय राउत ने कहा- दोनों युवा देश का नेतृत्व करने में सक्षम


संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल पूरी तरीके से प्रदूषित हो गया है और यहां लोग एक दूसरे को खत्म करने पर उतारू है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी के बारे में भी पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिए। तब मैंने जवाब दिया था कि वह सच बोल रहे हैं। इस पर मीडिया कहने लगा कि मैं नरम रुख अपना चुका हूं। उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था। 

 

इसे भी पढ़ें: जेल से रिहाई के बाद संजय राउत बोले, मेरी गिरफ्तारी राजनीतिक थी, ऐसी ‘बदले की सियासत’ कभी नहीं देखी


संजय राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है। उन्होंने कहा कि चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं। आपको बता दें कि गत जून में शिवसेना के 40 विधायकों के बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और इसके बाद बागी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने थे। राउत ने इस पर कहा कि उनमें (बागियों) से कुछ जरूर वापस आएंगे। मुझे विश्वास है कि कुछ वापस आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Changing Face of Terror | लोन वुल्फ से हाइब्रिड वार तक: आतंक की नई शक्ल | Teh Tak Chapter 1

कुकर की ढीली रबर से लीक हो रही गैस? 10 मिनट में पाएं समाधान, जानें आसान घरेलू नुस्खा

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत

New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन पार्टी हब्स में कपल्स की पहली पसंद