मैने आगाह किया था कि वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिये समस्या खड़ी कर सकते हैं : राउत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2021

मुंबई । शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं को उन्होंने आगाह किया था कि मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे महाराष्ट्र सरकार के लिये समस्या पैदा कर सकते हैं। वाजे अभी एनआईए की हिरासत में है। राउत ने यह भी कहा कि सचिन वाजे प्रकरण ने प्रदेश में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार को एक अच्छा सबक सिखाया है। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार में राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं। उद्योगपति मुकेश अम्बानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को एक संदिग्ध वाहन खड़ा पाया गया था। उसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। इस मामले में कथित भूमिका को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस महीने के शुरू में वाजे को गिरफ्तार किया था।

शनिवार को अहमदाबाद में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के बाद जारी राजनैतिक अटकलों के बारे में उन्होंने कहा कि गुजरात के इस शहर में विभिन्न नेताओं के साथ मुलाकात के लिये शाह जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर पवार और शाह के बीच मुलाकात होती है तो इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम का असर नहीं पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Korean Beauty का ये है असली सीक्रेट, Summer में ऐसे पाएं चिपचिपाहट से फ्री Glass Glow.

क्रॉस-वोटिंग से Karnataka BJP में सियासी तूफान, Nitin Nabin ने विजयेंद्र को तलब किया

Himachal की Shrikhand Yatra पर प्रशासन High Alert पर, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी SDRF की टीम

Your Fault London Review | स्पैनिश हिट के ब्रिटिश रीमेक ने किया निराश, न जोश दिखा, न रोमांस का मज़ा