EC के एक्शन पर जेल से संजय राउत का रिएक्शन, शिवसेना का नया चुनाव चिह्न क्रांति लाएगा

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2022

शिवसेना पार्टी को लेकर शिंदे और ठाकरे के गुट आमने-सामने थे, वहीं चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लेते हुए दोनों गुटों को चौंका दिया। शिवसेना का नाम अब दोनों गुटों द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। साथ ही धनुष-बाण के चुनाव चिह्न को भी फ्रीज कर दिया गया है। शिवसेना के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े घटनाक्रम में सांसद संजय राउत जेल में हैं। चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह को सीज करने के बाद संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें: दशहरे की भीड़ ने बता दिया असली शिवसेना कौन है, फडणवीस ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

संजय राउत ने कहा कि हमारे पास शिवसेना की भावना है। भविष्य में हम और अधिक सक्षम होंगे और सेना का नया प्रतीक इसमें क्रांति लाएगा। समय आ गया है कि कई पार्टियां चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दें। जिन पार्टियों के साइन पहले से फ्रीज हुए थे, वे बढ़ गए हैं। हम भी बढ़ेंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना के आधिकारिक चुनाव चिन्ह धनुष-बाण को फ्रीज करने के बाद उद्धव ठाकरे काफी आक्रामक नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच