संजय राउत ने कहा- प्रार्थना स्थलों को खोलने पर ठाकरे जल्द लेंगे निर्णय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विभिन्न धार्मिक संगठनों के साथ बातचीत कर रहे हैं और वह राज्य में प्रार्थना स्थलों को खोलने पर शीघ्र निर्णय लेंगे। राउत ने यह बात तब कही जब कुछ संवाददाताओं ने इंगित किया है कि राज्य में रेस्त्रां को अपनी क्षमता के अनुसार 50 फीसदी तक या स्थानीय अधिकारियों द्वारा तय नियमों के तहत खोले जाने की मंजूरी दी गई, लेकिन राज्य में मंदिरों को अब भी खोलने की इजाजत नहीं दी गईहै। शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने शुरू से ही यह कहा है कि अनलॉक की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। आप रेस्त्रां को खोलते हुए उस पर 50 फीसदी वाला प्रतिबंध लगा सकते हैं लेकिन मंदिरों के संबंध में यह संभव नहीं है।’’

राउत से जब यह पूछा गया कि क्या शिवसेना बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘ देखिए क्या होता है, मैं खुद बिहार जाऊंगा और इसका जवाब मैं तभी दूंगा जब मैं वहां जाऊंगा।’’ पांडेय ने बिहार पुलिस प्रमुख रहते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पांडेय ने समय से पहले ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और वह अब नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) की सदस्यता भी ले चुके हैं और उनके चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा