संजय राउत बोले, सावरकर के बाद बाल ठाकरे ने हिंदुत्व की लौ जलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

मुम्बई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर के बाद वह बाल ठाकरे थे जिन्होंने भारतीय राजनीति में हिंदुत्व की हिमायत की और अब कुछ लोग उसका अनुसरण करने का प्रयास कर रहे हैं। 23 जनवरी को दिवंगत बाल ठाकरे की जयंती है। राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे किसी सरकारी पद पर नहीं थे लेकिन उन्होंने यूनान के राजा सिकंदर की तरह काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (ठाकरे) लोगों को एकजुट किया और उन्हें लड़ने के लिए प्रेरित किया। वीर सावरकर के बाद वह बाल ठाकरे थे जिन्होंने कट्टर हिंदुत्व की लौ जलाई।’’ उन्होंने शिवसेना की पूर्व सहयोगी पार्टी भाजपा पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अब कुछ लोग उसका अनुसरण करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि शिवसेना और बाल ठाकरे का कोई मुकाबला नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय