संजय राउत का तंज, तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह कहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने सिखाया, कम विधायक होने पर भी कैसे बनाई जाती है सरकार: उद्धव ठाकरे

उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे तो समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत