संजय राउत बोले- जिसे अकेले लड़ना है लड़े, शिवसेना अपनी ताकत पर चुनाव लड़ती है

By अंकित सिंह | Jun 20, 2021

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के अकेले चुनाव लड़ने वाले बयान को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। नाना पटोले के उस बयान पर अब शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय राउत ने कहा कि कल शिवसेना का 55वां स्थापना दिवस था। इस अवसर पर सीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी की क्या भूमिका रहेगी। उन्होंने ये भी बताया कि महाराष्ट्र में जो अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहें, अगर वो ऐसा करेंगे तो हम क्या ऐसे ही बैठे रहेंगे? जिसे लड़ना है वो लड़े। संजय रावत ने आगे कहा कि शिवसेना ने राजनीतिक लड़ाई अपने ताकत पर लड़ी है। चाहे चुनाव में गठबंधन हो या न हो, लेकिन लड़ाई अपने ताकत पर ही लड़ी जाती है। आपको बता दें कि नाना पटोले ने सोमवार को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी। आलाकमान ने फैसला किया तो मैं मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के लिए तैयार हूं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल