अश्विनी चौबे के बयान पर संजय राउत का तंज, 'योगी चालीसा' पढ़ने की दी सलाह

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2022

भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि हनुमान को चालीसा पढ़ने के लिए किसी को गिरफ्तार किया जा रहा है। अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते। इस पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, ''उन्हें बालासाहेब ठाकरे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिसकी मंशा हनुमान चालीसा के नाम पर देश में दंगा भड़काने की है। शिवसेना उनसे लड़ रही है। इसी वजह से बालासाहेब ठाकरे हम पर पुष्पवर्षा कर रहे होंगे। संजय राउत ने अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उनको बालासाहेब जी की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हनुमान चालीसा के नाम पर आप राजनीति कर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और हम आपसे लड़ रहे हैं यह देख कर बालासाहेब जरूर खुश होंगे।

इसे भी पढ़ें: आज पुणे से औरंगाबाद तक मार्च, कल होगी भव्य रैली, इन 16 शर्तों के साथ राज ठाकरे को मिली सभा की इजाजत

बता दें कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा और निर्दलयी विधायत रवि राणा की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि बाल ठाकरे (उद्धव के दिवंगत पिता) की आत्मा को 'हनुमान चालिसा' का पाठ करने के लिए गिरफ्तारी करने पर ठेस पहुंची होगी। केंद्रीय मंत्री ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, "हाल ही में, मैंने देखा है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने या भगवान राम का नाम लेने के लिए गिरफ्तारियां की गईं। इससे ठाकरे साहब (दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे) की आत्मा को ठेस पहुंची होगी। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान