कंगना रनौत का आरोप, संजय राउत ने दी मुंबई वापस नहीं आने की धमकी, PoK जैसा फील कर रही हूं

By रेनू तिवारी | Sep 04, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने बॉलीवुड में फैले नेपोजिस्म को बताया था। उन्होंने मूवी माफिया पर हमला बोलते हुए सुशांत को न्याय दिलाने की मांग की थी। तब से लेकर अब तक कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के काले सच से पर्दा उठा रही हैं। सुशांत के केस में ड्रग्स का एंगल आने के बाद अब कंगना ने कहा है कि वह एनसीबी को ड्रग्स की जांच में मदद करना चाहती है। कंगना ने कहा है कि उन्हें ड्रग्स की सप्लाई और लिंक कके बारे में काफी जानकारी है। कंगना ने एक ट्वीट करके ये बात कही थी। कंगना ने लिखा था कि में ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हूं लेकिन मुझे सुरक्षा चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत की आखिरी हीरोइन संजना सांघी ने मनाया अपना 24वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें

कंगना रनौत के इस बयान के बात शिवसेना के नेता संजय राउत ने 'सामना' पत्र में लिखकर जवाब दिया कि कगना रनौत को मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। कंगना ने मुबई पुलिस की बेज्जती की है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्यवाही करनी चाहिए। संजय राउत के इस बनाया ने बाद कंगना काफी भड़की हुई नजर आयी है। सोशल मीडिया पर जाकर उन्होंने संजय राउत को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि शिव सेना लीडर संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस न लौटने की धमकी दी है। 

कंगना ने ट्वीट किया है, शिव सेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुझसे कहा है कि मुंबई वापस न आऊं, मुंबई की गलियों में आजादी ग्रैफिटी और अब खुली धमकी, मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी फीलिंग क्यों दे रहा है?

अब कंगना के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। ट्वीटर पर #kanganapagalhai जैसे हैशटैक चलाए जा रहैं हैं।  

 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR