संजय राउत की बढ़ी मुश्किल, नाबालिग पीड़िता का फोटो किया था ट्वीट, केस दर्ज

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2023

ठाकरे गुट के नेता संजय राउत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। संजय राउत के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया है। संजय राउत के खिलाफ सोलापुर जिले के बरशी थाने में मामला दर्ज किया गया। एक मामले में संजय राउत ने पीड़ित लड़की की फोटो ट्वीट की थी। इसी के चलते जानकारी सामने आ रही है कि पीड़ित लड़की की पहचान सामने आने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। केस दर्ज होने से राउत की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra के मुख्यमंत्री को ‘योगी मॉडल’ अपनाना चाहिए : टी राजा सिंह

क्या है पूरा मामला?

बरसी में कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना में पीड़िता की फोटो संजय राउत ने ट्वीट की थी। पीड़िता नाबालिग थी और इस तस्वीर से उसकी पहचान होने पर संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि संजय राउत के खिलाफ किस धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजय राउत के खिलाफ धारा 23 पॉक्सो, 74 जुवेनाइल जस्टिस, आईपीसी 228 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के खिलाफ पुलिस कार्रवाई घबराई मोदी सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य: पटोले

संजय राउत ने क्या ट्वीट किया था?

संजय राउत ने इस बच्ची की फोटो ट्वीट कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। देवेंद्र फडणवीस को निशाने पर लिया। राउत ने कहा कि इस हमले को बीजेपी प्रायोजित गुंडों ने अंजाम दिया है। हमला 5 मार्च को हुआ था। राउत ने कहा था कि आरोपी अभी फरार हैं। अब इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!