संजय सिंह का आरोप, कहा- संत रविदास मंदिर के निर्माण के पक्ष में नहीं है भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2019

नयी दिल्ली। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को कहा है कि दिल्ली में संत रविदास मंदिर बनाने के लिये जमीन मांगे जाने के बारे में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पत्र का अब तक जवाब नहीं दिया है, इससे साफ है कि भाजपा संत रविदास मंदिर निर्माण के पक्ष में नहीं है। सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने इस मंदिर के निर्माण के लिए अगर जमीन नही दी, तो आप देशव्यापी आंदोलन करेगी। उन्होंने इस मामले में डीडीए पर अदालत को भी गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘डीडीए ने संत रविदास जी के मंदिर को तोड़ा। इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा