संजय सिंह ने खरगे से की मुलाकात, ‘INDIA’ गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम पेश करने पर दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिये ‘इंडिया’ गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम पेश करने पर जोर दिया। सिंह ने कहा कि उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद खरगे से समर्थन मांगा और कांग्रेस अध्यक्ष को यह भी बताया कि जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

इसे भी पढ़ें: आंबेडकर की जयंती पर AAP नेताओं ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर खरगे से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खरगेजी से उनके आवास पर मुलाकात हुई। ‘इंडिया’ गठबंधन का संयुक्त घोषणा पत्र जारी करने, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, अरविंद केजरीवाल जी के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार, देश में लोकतंत्र व संविधान के लिए पैदा हुए संकट पर विस्तृत चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा