Vinesh Phogat मामले में बोले संजय सिंह, यह पूरे देश का अपमान, बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसको लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आप सांसद संजय सिंह ने इस देश का अपमान बताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ये विनेश का नही देश का अपमान है, पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।

भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि यह खेद के साथ है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगट की अयोग्यता की खबर साझा कर रहा है। रात भर टीम के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से अधिक हो गया। संघ ने बताया कि इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। यह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा। 

इससे पहले कुछ महीने पहले तक व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही विनेश फोगाट कुश्ती के मैट पर भी जीवट और जुझारूपन की नयी कहानी लिखते हुए ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं। हरियाणा की 29 वर्ष की विनेश ने क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5.0 से हराकर पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया। 

इसे भी पढ़ें: Vinesh Phogat की ऐतिहासिक ओलंपिक जीत के बाद, नेटिज़न्स ने आमिर खान से Dangal 2 बनाने की मांग की

विनेश रियो ओलंपिक में चोटिल होकर स्ट्रेचर पर बाहर हुई थी और तोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ कल का दिन महत्वपूर्ण है। उसके बाद बात करेंगे।’’ इससे पहले उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसी लय को कायम रखते हुए उन्होंने लोपेज को 5-0 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द