नगर निगम शिमला के चुनावों की बैठक के लिए संजय टंडन पहुंचे शिमला

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 27, 2022

शिमला ।  भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन का शिमला पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप द्वारा सर्किट हाउस में स्वागत किया गया। 

स्वागत के उपरांत पिटरहॉफ में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की मन की बात में कामधेनु, बिलासपुर नम्होल की झलक हिमाचल के लिए सौभाग्य की बात : कटवाल

उन्होंने बताया की भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है।  इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक