Sanjeev Kumar Birth Anniversary: संजीव कुमार अपनी सादगी और संजीदगी से जीतते थे दर्शकों का दिल, इस बात का सताता था डर

By अनन्या मिश्रा | Jul 09, 2024

आज ही के दिन यानी की 09 जुलाई को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही अभिनय करने का सपना देखा था। यही कारण रहा कि जब वह पर्दे पर आए, तो हर कोई उनके अभिनय, सादगी और संजीदगी का कायल हो गया। वह हर किरदार को इतनी शिद्दत के साथ निभाते थे कि दर्शक खुद को उससे जुड़ा हुआ पाते थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर संजीव कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

गुजरात के सूरत में 09 जुलाई 1938 को संजीव कुमार का जन्म हुआ था। उन्होंने बचपन से ही कलाकार बनने का ख्वाब देखा था। हालांकि वह गुजराती परिवार से थे, लेकिन उनके जन्म के करीब 7 साल बाद संजीव कुमार का परिवार मुंबई आकर बस गया था। वहीं अभिनेता बनने का ख्वाब देखने वाले संजीव कुमार ने मुंबई में थिएटर ज्वॉइन कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Guru Dutt Birth Anniversary: प्यार, पैसा, शोहरत और नाम सब होने के बाद भी ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त

बॉलीवुड में एंट्री

थिएटर करने के दौरान साल 1960 में संजीव कुमार ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से बड़े पर्दे पर कदम रखा और इस फिल्म के साथ ही संजीव कुमार भी रातोंरात स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। संजीव कुमार खुद को किसी भी किरदार में इतनी शिद्दत से ढालते कि जब वह पर्दे पर दिखते तो दर्शक उन्हें देखते ही रह जाते थे। 

प्यार को तरसे

अपनी एक्टिंग और सादगी से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाले संजीव कुमार रियल लाइफ में हमेशा प्यार को तरसते रहे। दरअसल, वह ड्रीम गर्ल यानी की हेमा मालिनी के प्यार में पड़ गए। फिल्म सीता और गीता की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार को हेमा मालिनी से प्यार हो गया। इतना ही नहीं अपने प्यार को मुकम्मल करने और हेमा मालिनी का हाथ मांगने उनके घर भी गए। लेकिन हेमा मालिनी की मां ने इस रिश्ते को यह कहकर इंकार कर दिया कि उनकी बिरादरी अलग है। इस इंकार से अभिनेता इस कदर टूटे कि उन्होंने ताउम्र शादी न करने का फैसला ले लिया। 

मौत

बता दें कि अभिनेता संजीव कुमार अपनी मौत को लेकर हमेशा परेशान रहते थे। अक्सर वह कहते थे कि वह ज्यादा लंबा नहीं जी पाएंगे। वह 50 साल पूरे करने से पहले ही वह इस दुनिया को छोड़ जाएंगे। दरअसल, इस बात के पीछे वह अपने पारिवारिक हिस्ट्री का हवाला दिया करते थे। वह कहा करते थे कि उनके परिवार के सभी मर्दों 50 साल से पहले ही निधन हुआ है। अब इसको अंधविश्वास कहा जाए, या हकीकत लेकिन महज 47 साल की उम्र में 06 नवंबर 1985 को संजीव कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Hormuz खुला रखना होगा, Quad मीटिंग में US ने Iran पर दी जानकारी, Penny Wong का बयान

Smartwatch for Women: ज्वेलरी जैसी स्मार्टवॉच! NoiseFit Diva Araya में क्या है खास?

Quad का Game Changer मूव: Critical Minerals सप्लाई चेन के लिए 20 अरब डॉलर का महा-संकल्प

कॉकरोच जनता पार्टी की डिजिटल लोकप्रियता के सियासी निहितार्थ