By Kusum | May 28, 2025
ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो गया है। एलएसजी को मंगलवार को आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी। एलएसजी 18वें सीजन में अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही। उसने 14 मैचों से केवल 6 जीते। एलएसजी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत को पिछले साल मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हालांकि, पंत बतौर कप्तान और बल्लेबाज कुछ खास धमाल नहीं मचा सके।
संजीव गोयनका ने आगे लिखा कि, जहीर खान, जस्टिन लैंगर, विजय दहिया और पूरे मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ-कोच, फिजियो, विश्लेषक और ग्राउंड स्टाफ का पर्दे के पीछे उनके अथक प्रयासों के लिए आभारी हूं। हमारे फैंस का अटूट समर्थन और हमारे साथ इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अगले सीजन में हम और भी मजबूत वापसी करेंगे। बता दें कि, पूरे सीजन में खराब लय के कारण आलोचना झेलने वाले पंच ने आखिरी में 61 गेंदों में नाबाद 118 रनों की पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और आठ छक्के लगाए।