Sanju Samson ने की क्रिकेट-टेनिस के दिग्गजों की तुलना, कहा- MS Dhoni में दिखते हैं Roger Federer

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2026

विंबलडन से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तुलना टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर से की और विराट कोहली के आक्रामक अंदाज की तुलना स्पेन के स्टार कार्लोस अल्कारेज से की। दुनिया के बेहतरीन टेनिस स्टार विंबलडन के लिए तैयार हो रहे हैं और ऐसे में सैमसन ने टेनिस और क्रिकेट के दिग्गजों के बीच तुलना की।

टी20 विश्व कप में लगातार तीन मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सैमसन को भारत की खिताबी जीत के दौरान टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्होंने कहा कि महिला टीम की कामयाबी ने पुरुषों को प्रेरित किया। सैमसन ने कहा, ‘‘हम सभी फाइनल देख रहे थे। मेरे परिवार के सदस्य और बाकी सभी लोग टीवी से चिपके हुए थे। यह देश में हम सभी के लिए एक खास पल था। हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि हम विश्व कप जीतने में सक्षम हैं। मैं टीम की सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत खुश था। इसके पीछे बहुत मेहनत थी। यह हम सभी के लिए गर्व का पल था।’’

सैमसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे लिए बहुत ऊंचे मानक तय किए गए थे। उन्होंने विश्व कप जीता और हमें ऐसे मुकाम पर पहुंचाया जहां हमें लगा कि हम भी भारत में ऐसा ही कर सकते हैं। यह बहुत शानदार पल था कि दोनों विश्व कप भारत में हुए और हमने उन्हें जीता।’’ भारतीय महिला टीम अभी इंग्लैंड में टी20 विश्व कप खेल रही है और उसका अगला मुकाबला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास