संजू सैमसन ने जड़ा IPL 12 सीज़न का पहला शतक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

हैदराबाद।संजू सैमसन मौजूदा आईपीएल सत्र में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज हो गए और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी करके उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को दो विकेट पर 198 रन का विशाल स्कोर दिया।सैमसन ने हैदराबाद के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और 102 रन बनाकर नाबाद रहे।उन्होंने सिर्फ 55 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के लगाये।सैमसन का यह दूसरा आईपीएल शतक है जिन्होंने 2017 में पहला शतक जमाया था।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने मोर्चे से अगुवाई करके 49 गेंद में 70 रन बनाये, उन्होंने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिये 119 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 

इसे भी पढ़ें: धीमे विकेट ठीक लेकिन रैंक टर्नर टी20 के लिये नहीं : उथप्पा

रहाणे और सैमसन मिलकर टीम को 11 . 5 ओवर में 100 रन तक ले गए।रहाणे ने 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।वहीं सैमसन ने 34 गेंद में 50 रन पूरे किये।दोनों ने 65 गेंद में दूसरे विकेट के लिये 100 रन जोड़े।रहाणे को 16वें ओवर में नदीम ने आउट किया । वह मनीष पांडे को लांग आन में कैच देकर लौटे।अपनी पारी में रहाणे ने चार चौके और तीन छक्के लगाये।डैथ ओवरों में भुवनेश्वर कुमार का खराब प्रदर्शन जारी रहा।पिछले मैच में आंद्रे रसेल ने तो यहां सैमसन ने उनकी बखिया उधेड़ी।उन्होंने 18वें ओवर में चार चौकों और एक छक्के समेत 24 रन दिये।आखिरी ओवर में भी उन्होंने 21 रन दे डाले। 

प्रमुख खबरें

French Open से पहले Prize Money पर बवाल, Jannik Sinner बोले- ये सम्मान की लड़ाई है

Gonda Tournament से विनेश की वापसी, Doping नियमों पर WFI से टकराव, दांव पर लगा करियर

China के 2 पूर्व रक्षा मंत्री को जिनपिंग ने सुनाई मौत की सजा, वजह जानकर चौंकी दुनिया

Tata Motors का बड़ा धमाका: अब 10 लाख से कम में Panoramic Sunroof वाली Nexon हुई लॉन्च