Sansad Diary: परिसीमन के खिलाफ DMK सांसदों का हंगामा, नहीं हो पाया कोई काम

By अंकित सिंह | Mar 20, 2025

संसद के दोनों सदनों में आज जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिला। पूरा का पूरा मामला परिसीमन से जुड़ा हुआ था। डीएमके के सदस्य दोनों ही सदन में परिसीमन के खिलाफ नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर पहुंचे थे जिसके कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई और अंत में जाकर दोनों ही सदनों की कार्यवाही को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला और राज्यसभा के सभापति लगातार सदस्यों से सरल चलने देने की अपील करते रहे लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिला। 

राज्यसभा की कार्यवाही

द्रमुक सदस्यों के नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर आने पर सभापति धनखड़ ने आपत्ति जताई। उन्होंने सदस्यों को सदन में नारे लिखी टी-शर्ट नहीं पहन कर आने को कहा। हालांकि द्रमुक सदस्य अपनी बात पर अड़े रहे और नारे लिखी टी-शर्ट पहन कर ही सदन में गए जिसके चलते कार्यवाही बार बार बाधित हुई। सदस्यों की टी-शर्ट पर ‘फेयर डीलिमिटेशन (निष्पक्ष परिसीमन)’ और ‘तमिलनाडु विल फाइट, तमिलनाडु विल विन (तमिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा)’ के नारे लिखे थे। द्रमुक के एक सदस्य ने बताया कि धनखड़ सदस्यों से सदन में नारे लिखी टी-शर्ट नहीं पहन कर आने पर जोर दे रहे हैं।

सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत सरकार ने भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (करप्शन परसेप्शन इंडेक्स) से संबंधित किसी भी कवायद में भाग नहीं लिया और ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता’ की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करते हुए इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए। राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session Live Updates: 'महाकुंभ के दौरान दुनिया ने देखी भारत की भव्यता', लोकसभा में बोले पीएम मोदी

सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच निदेशक और अभियोजन निदेशक के दो प्रमुख पदों को लोकपाल द्वारा भरा जाना अभी बाकी है। राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के ए डी सिंह के एक लिखित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century