World Sanskrit Day 2025: श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है संस्कृत दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Aug 09, 2025

संस्कृत को भारतीय संस्कृति की भाषा कहा जाता है। संस्कृत भाषा को उचित सम्मान देने और भारतीय परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 09 अगस्त को संस्कृत दिवस मनाया जाता है। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को यह दिन मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी ऋषि-मुनियों को याद किया जाता है। वहीं इस दिन उनका पूजन भी किया जाता है। तो आइए जानते हैं विश्व संस्कृत दिवस क्यों मनाया जाता है और इस दिन का क्या इतिहास है।

क्यों मनाया जाता है यह दिन

भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपरा को सम्मान देने के लिए संस्कृत दिवस मनाए जाने की शुरूआत हुई थी। वहीं यह दिन संस्कृत को दैनिक जीवन और नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए भी मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य संस्कृत को 'अंतरराष्ट्रीय भाषा' के रूप में पहचान दिलाना भी है। क्योंकि जितने अधिक लोग इस भाषा को जानेंगे, उतना ही भारत की प्राचीन विद्या और ज्ञान का प्रसार होगा।

इतिहास

साल 1969 में पहली बार भारत सरकार की तरफ से संस्कृत दिवस मनाया गया था। यह दिन संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और इसको आम जन तक पहुंचाने के लिए मनाया गया था। इसको श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा