By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गंगवार को सी. पी. राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।