Sapna Chaudhary का नया लुक हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे शेयर

By रितिका कमठान | Mar 27, 2023

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने एक एक लटके झटके के लिए फैंस के बीच में काफी मशहूर है। बिग बॉस से लेकर देश भर में अपने देसी डांस मूव्स के लिए मशहूर सपना चौधरी इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार बेहद अनोखे और शानदार लुक के लिए उनकी चर्चा हो रही है। उन्होंने फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आमतौर पर सपना चौधरी का नाम उनके शानदार और धमाकेदार डांस मूव्स के लिए लिया जाता है। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर चढ़कर ढुमके लगाती है तब उनके चाहने वालों के दिलों में आग लग जाती है। सपना चौधरी अपने डांस मूव्स के कारण चर्चा में बनी रहती है। इस समय भी इंटरनेट पर सपना चौधरी काफी ट्रेंड हो रही है।

इस बार सोशल मीडिया पर उनका नया ही लुक वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस दिल हार रहे है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने देसी स्वैग से फैंस का दिल जीत रही है। फैंस की देसी क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी अपने हर अंदाज से फैंस का दिल जीतने में सफल होती है। वहीं अब उनकी कुछ अनोखी फोटो सोशल मीडिया पर छा रही हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन फोटोज में सपना चौधरी में गजह का आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है, जिससे उनका लुक अधिक निखर कर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में सपना चौधरी धोती, कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आ रही है। उनका लुक किसी गांव के सरपंच से बिलकुल मेल खाता दिख रहा है। फोटोज में वो अलग अलग पोज भी देती नजर आ रही है। इस लुक के साथ सपना चौधरी ने किसी तरह का लाउड मेकअप नहीं किया है, बल्कि सटल मेकअप कर लुक को परफेक्ट बनाया है। 

मेकअप के अलावा उन्होंने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट शूज कैरी किए है। इसके साथ ही उन्होंने सरपंच का पूरी लुक कैरी करने के लिए सिर पर सफेद पगड़ी भी पहनी है, जो इस पूरे लुक का सबसे खास फैक्टर बनकर उभरा है। सपना चौधरी की इन फोटोज को देखकर फैंस काफी उत्साहित और खुश हो रहे है। उनके डांस मूव्स की भी जमकर तारीफें की जा रही है।

गौरतरब है कि सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा देते है, जिसके देखकर फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते है। सपना के डांस मूव देखकर लोगों के दिलों में खलबली मच जाती है। फ्रंट की बात करें तो सपना आखिरी बार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में नजर आई थीं। शो में भाग लेने के बाद वह पहले से ज्यादा लोकप्रिय हो गयी हैं। 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress